श्मशान घाट के जर्जर शेड का हिस्सा गिरने अफरा-तफरी
फरीदाबाद, मई 28 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव छांयसा स्थित पंटून पुल के पास बने श्मशान घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दाह संस्कार के दौरान जल रही चिता के ऊपर लगा लोहे का शेड झुका हुआ दिखाई दे रहा है तथा उसका कुछ हिस्सा नीचे गिरा नजर आ रहा है। वीडियो को हालिया हादसा बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इस मामले में गांव छांयसा के सरपंच राजेश कुमार ने स्फाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो हाल का नहीं, बल्कि करीब पांच से छह दिन पुराना है।
सरपंच का स्पष्टीकरण उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इसे अचानक हुए हादसे के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति अलग है। सरपंच के अनुसार श्मशान घाट का संबंधित हिस्सा पहले से ही जर्जर अवस्था में था और वहां मरम्मत व निर्माण कार्य चल रहा था। पिछले वर्ष य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.