मेरठ, मई 25 -- परतापुर थाना क्षेत्र के उप्लहेड़ा गांव में श्मशान घाट की भूमि को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस बल और दो जेसीबी मौके पर पहुंचीं और कब्जा हटवाया। ग्राम प्रधान अजय सांगवान का आरोप है कि बागपत सांसद के भाई हरेंद्र और भतीजे सुंदर व मुकेश ने श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा कर रखा है। प्रशासन कई बार जमीन को कब्जामुक्त करा चुका है, लेकिन दोबारा कब्जे के प्रयास किए जाते रहे। रविवार को प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और जेसीबी से खड़ी फसल को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि सांसद का नाम लेकर गांव के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर आवश्यक कार्...