पीलीभीत, जनवरी 22 -- घुंघचाई। ग्राम पंचायत घुंघचिहाई के ग्राम उदरहा स्थित श्मशान घाट की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। श्मशान घाट में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और ग्राम पंचायत पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि श्मशान घाट में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। चारों ओर झाडियों से अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य के दौरान लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही श्मशान घाट की नियमित सफाई नहीं की गई ...