श्मशान घाट, खाद के गड्ढों की जमीन से हटवाया कब्जा
मैनपुरी, मई 14 -- क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुरा में श्मशान घाट और खाद के गड्ढों पर किए गए कब्जे को नापजोख कर हटवा दिया गया। शिकायत पर डीएम ने तहसील की टीम को नापजोख के निर्देश दिए थे। बुधवार को तीन लेखपालों की टीम ने गांव जाकर नापजोख कर श्मशान की जमीन चिह्नित की। ग्राम हरिहरपुरा में ग्राम भोजपुरा निवासी जितेंद्र अपने गांव के ही अन्य लोगों के साथ श्मशान और खाद के गड्ढों पर लट्ठे लगाकर कब्जा कर रहा था। इस मामले की शिकायत 11 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से की गई थी। मंत्री के निर्देश पर डीएम ने तहसील की टीम को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल सुमित वर्मा सहित अन्य लेखपाल पर तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जमीन की नापजोख की और कब्जा हटवा दिया। कब्जा हटा तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.