बहराइच, मार्च 28 -- नानपारा। ग्राम कलवारी में श्मशान की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर मकान निर्माण कर रहे थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी से की थी। शिकायत को संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम गांव भेजकर जांच करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि यदि दोबारा कब्जा मिला तो कब्जेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...