श्मशान का रास्ता बंद होने पर ग्रामीण भड़के
गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। समसपुर गांव के लोगों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) पर रातों-रात तीन फीट की दीवार बनाकर श्मशान भूमि का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। शनिवार को दीवार के पास जमा होकर लोगों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कैबिनेट मेत्री राव नरबीर सिंह से भी शिकायत की है। गांव वालों का कहना है कि यह उनका पुराना पंचायती रास्ता है। इस समस्या का हल निकालने के लिए गांव में पंचायत हुई। ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर बादशाहपुर के विधायक और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के पास पहुंचे। ग्रामीण योगिंद्र ने बताया कि रास्ता बंद होने से गांव वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि तक जाना बंद हो गया है। शनिवार को भारी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.