प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौर्य चौराहा निवासी मेहराब अली की बेटी हिनम बानो का निकाह 2020 में रानीगंज दुर्गागंज के सलमान हाशमी के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के एक माह बाद ससुराल के लोग उसे दहेज में चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाद में उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद नगर कोतावाली में शौहर सलमान हाशमी, अफसरी बानों, सास रईशा, ससुर हयात उल्ला उर्फ लाली, ननद नाजरीन और तस्लीमा बानो के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...