प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के मोलानी गांव निवासी सरवर अली की बेटी जुबैदा खातून का निकाह दिसंबर 2023 में सुल्तानपुर दोस्तपुर के रिहायकपुर निवासी सोहराब अहमद के बेटे अबुशाद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिछले साल नवंबर में ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर मायके पहुंचा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शौहर अबुशाद, ससुर सोहराब अहमद, सास रुकसाना बानों, देवर आबू सुफियान, ननद तसलीमा बानों, मनतसा बानों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.