प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 5 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लाला बाजार गांव निवासी सालिया बानो ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका निकाह 30 अक्तूबर 2022 को इरशाद अहमद निवासी पूरे राम प्रसाद खतियारा सलोन रायबरेली के साथ हुई थी। निकाह के बाद से ही ससुरालवाले कम दहेज की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे दहेज में पांच लाख रुपये नकद, कार लाने का दबाव बनाने लगे। उसने दहेज लाने से इनकार किया तो उसे मारा पीटा, उसका मोबाइल छीनकर सिम तोड़कर फेंक दिया। खाना पानी देना बंद कर दिया। 25 अक्तूबर 2023 को जेवर कपड़े आदि सामान छीनकर घर से भगा दिया। पीड़िता सालिया बानो की तहरीर पर पुलिस ने उसके शौहर इरशाद अहमद, ससुर मो. शरीफ, सास नसीरुननिशा, जेठ मो. अशफाक, मानू उर्फ नौशाद, देवर मंचा उर्फ सलीम, मो. अल्ताफ, मो. असर, जेठानी उजमा के खिलाफ रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.