प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी खदेरुआपुर निवासी साजिदा वेगम का निकाह आसपुर देवसरा के सैफाबाद निवासी अनवर खान से हुआ है। निकाह के बाद उसे तीन बेटियां हुईं। आरोप है कि तीन बेटियों के जन्म होने के बाद से ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। 7 सितंबर की शाम उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने शौहर अनवर खान, सास आसमा बेगम और मुश्ताक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...