इकदिल (इटावा), जून 26 -- Etawah News: यूपी के इटावा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दो शादियां की थीं। तीसरी शादी की खबर पर दोनों पत्नियों के सिर पर खून सवार हो गया। दोनों पत्नियां सीधे ससुर के क्लीनिक पर पहुंची और तोड़फोड़ कर दी। इतने से भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह ससुराल पहुंची और घर को आग लगाई। महिलाओं का आरोप था कि धोखाधड़ी कर उसने एक-एक कर दो शादियां कीं और तीसरी शादी करने जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पत्नियों समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। नई बस्ती निवासी फिरोज खां ने बताया कि गुरुवार शाम उनका बेटे अरशद की पहली पत्नी रोजिश मंसूरी अपने पिता सरफुद्दीन और मां सायरा बेगम के साथ क्लीनिक पर पहुंची। उनके साथ दूसरी पत्नी सना उर्फ सपना और उसकी भाभी ...