अमरोहा, मई 10 -- नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। रहरा अड्डा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर माल्यार्पण के बाद क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य और स्वाभिमान के अद्वितीय प्रतीक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन गुलामी नहीं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।​ इस दौरान युवाओं ने विशाल शौर्य यात्रा भी निकाली। भगवा ध्वजों के साथ देशभक्ति गीतों पर झूमते युवाओं का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा ​नगर के साथ-साथ तहसील क्षेत्र के ग्राम हथ...