मोतिहारी, मार्च 14 -- मोतिहारी शहर स्थित शौर्य स्तंभ उपेक्षा का शिकार है। शौर्य स्तंभ भारतीय सेना के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। ऐसे में इसका सम्मान और देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री नगर विकास विभाग की ओर से जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा बेलबनवा मोहल्ला में बने इस शौर्य स्तंभ के जीर्णोद्धार पर 12.70 लाख रुपया खर्च किया गया था। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण महज आठ साल में ही पार्क से शुद्ध हवा, हरियाली , बच्चों के खेलने के लिए बने झूले जमींदोज हो गये। पार्क के अंदर व बाहर चारों ओर झाड़ियों, कूड़े का अंबार लग गया है। नीरज कुमार का कहना है कि शौर्य स्तंभ की देखभाल और रखरखाव के लिए पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संसाधनों की कमी है। लोगों में शौर्य स्तंभ के महत्व के बारे में जागरूकता की कमी है। शौर्य स्तंभ की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.