शौर्य संगम कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा
बागपत, मार्च 29 -- बागपत। मेरठ कैंट में वेटरन्स नोड 'शौर्य संगम' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बागपत के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों की समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मेजर जनरल व सब एरिया कमांडर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बागपत के जिलाध्यक्ष भगवान तोमर ने बताया कि यह बैठक मेजर जनरल सुमित राणा, सब एरिया कमाण्डर जीओसी के नेतृत्व में आयोजित हुई। समारोह के दौरान मेजर जनरल सुमित राणा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही ब्रिगेडियर एमएच कमांडेंट विक्रम पर्चा को व ब्रिगेडियर डिप्टी जीएसीएस के. सिंह को शॉल भेंट कर सम्मान दिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.