सीवान, मार्च 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देश की सीमाओं की सुरक्षा में मुस्तैद सशस्त्र सीमा बल के जवानों के बीच इन दिनों एक अनोखी गूंज सुनाई दे रही है। शौर्य वंदन यात्रा के तहत जिले के लाल और भारत के लाफिंग बुद्धा के रूप में विख्यात कलाकार ने जवानों को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। पुर्णिया से शुरू हुई यह यात्रा पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न दुर्गम कैंपों तक पहुंची, जहां जवानों को हंसी के हथियार की ताकत से परिचित कराया गया। जवानों को संबोधित करते हुए लाफिंग बुद्धा ने कहा कि देश के दुश्मनों से लड़ने के लिए आधुनिक हथियारों के साथ-साथ आंतरिक मजबूती भी जरूरी है। उन्होंने कहा हंसी के माध्यम से तनाव, अवसाद, शुगर और बीपी जैसे छिपे हुए दुश्मनों को दूर रखा जा सकता है। जब आप विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हैं, तो ...