हापुड़, मार्च 10 -- नगर स्थित श्रीभागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार को शौर्य फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शौर्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सपा नेता आशुतोष शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को कॉपी, पेन सहित अन्य अध्ययन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर लगातार मेहनत करने की अपील की। आशुतोष शर्मा ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार बेहद जरूरी है और इसी उद्देश्य से शौर्य फाउंडेशन समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। संस्था का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.