भदोही, मई 20 -- भदोही। विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण 20 मई बुधवार से शुरू होगा। यह प्रशिक्षण 27 मई तक गुरुकुलम शिक्षण संस्था जखाव, गोपीगंज में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में बहनों को शारीरिक, बौद्धिक, योग एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रांत मंत्री डॉ. राजनारायण ने बताया कि इसमें प्राथमिक उपचार तथा पुलिस संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण को लेकर हुई चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...