शौर्य पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
दरभंगा, जून 6 -- दरभंगा। हिंदू स्वराज दिवस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, दरभंगा के तत्वावधान में शनिवार को शहर में शौर्य पदयात्रा निकाली गयी। अध्यक्षता जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज तिवारी ने की। नगर अध्यक्ष कृष्णा महतो के नेतृत्व में यात्रा संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष ई. शशि नाथ दास, उत्तर बिहार प्रांत गौ रक्षा विभाग के अध्यक्ष विजय झा तथा जिला मंत्री रिंकू झा उपस्थित रहे। शिवाजीनगर में मंचीय कार्यक्रम हुआ। मंच संचालन विहिप के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना भारती, विजयश्री व आरती कुमारी भी शौर्य यात्रा में शामिल हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.