चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा। सीआरपीएफ 174 बटालियन के द्वारा गुरुवार को शौर्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर कमांडेंट मनोज डंग ने शहीद स्थल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने वाटर गार्ड की सलामी ली तथा गार्ड का निरीक्षण किया। कमांडेड मनोज दंगल ने बटालियन के सभी अधिकारियों अधीनस्थ अधिकारियों तथा जवानों को शौर्य दिवस की महत्ता से अवगत कराया और बताया कि तात्कालीन पश्चिमी पाकिस्तान एवं गुजरात के पश्चिमी सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र पर अधिकार स्थापित करने से करने के उद्देश्य से भारतीय सीमा चौकिया के विरूद्ध ऑपरेशन रिजल्ट हाफ चलाया गया था, जिसमें भारतीय सेना ने अपनी अद्वितीय कार्यवाही का परिचय दिया था। इस दिवस पर कुशल प्रदर्शन करने वाले कुल 20 अधिकारियों और कर्मियों को सीआरपीएफ महानिदेशक झारखंड सेक्टर के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान ...