बलिया, अप्रैल 22 -- रेवती। स्थानीय ब्लाक के कुशहर स्थित 'मुड़िकटवा' में बुधवार को वीरवर कुंवर सिंह की निर्माणाधिन स्मारक पर संयोजक बब्लू पाण्डेय व प्रधान चम्पा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर शौर्य दिवस का 167वां वर्षगांठ मनाया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओ ने कहा कि 22 अप्रैल 1858 को वीरवर कुंवर सिंह के प्राण रक्षा के लिए अंग्रेज कैप्टन डगलस की फौज के 107 सैनिकों का सर धड़ से अलग कर यहां के लोगों ने वीरता की शौर्य गाथा जंग-ए-आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है। लिहाजा आज के दिन उन वीर सेनानियो को याद करते समय गौर्व की अनुभूति हो रही है। यह भी पढ़ें- रेवती के 'मुड़िकटवा' में आज लहरायेगा तिरंगा अंग्रेजी फौज के बंदूक और तोपों के सामाने भाला, तलवार और नुकीले बांस भारी पड़े और अंग्रेजी फौज भाग खड़ी हुई। इस मौके पर मनु स...