मिर्जापुर, मार्च 23 -- ​राजगढ़। हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा को शौर्य दिवस के रूप में मनाने के लिए आरएसएस एवं विहिप ने संयुक्त रूप से सोमवार को पथ संचलन एवं शोभायात्रा निकाली गई। देवपुरा से शुरू हुआ शोभायात्रा राजगढ़ पहुंच कर सभा के बाद समाप्त हुआ। सभा में विहिप के क्षेत्रीय सत्संग प्रमुख दिवाकर ने भगवान श्रीराम के राजा अभिषेक एवं इस नववर्ष के प्रतिपदा के अवसर और महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता गंगासागर दुबे ने नववर्ष प्रतिपदा पर विक्रम संवत कैलेंडर, मुस्लिम के हिजरी कैलेंडर और ईसाइयों के कैलेंडर के बारे में बताते हुए कहा कि सनातनी हिंदुओं का नववर्ष चैत्र प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। इसी के अनुसार शासन-प्रशासन भी अप्रैल से लेकर मार्च तक चलाता है। कहा चैत्र प्रतिपदा को ही सूर्योदय से सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। सूर्योदय होने के बाद ब्राह्मजी...