मुंगेर, अप्रैल 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती सह शौर्य दिवस पर टैक्सी स्टैंड मुंगेर स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में उनके स्मारक पर भोजपुरी परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनकी प्रतिमा पर भोजपुरी परिषद के अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक एवं सचिव रविशंकर पांडेय अभिषेक पाण्डेय, विजेन्द्र यादव, आचार्य रीतेश कुमार शर्मा, सुमित कुमार मिश्रा, मुंगेर सेवा मंच के संजय कुमार बब्लु, संजय कुमार चमड़िया आदि ने राष्ट्र सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने कहा की बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में भी अद्मय साहस देखते हुए 23 अप्रैल 1858 को अंग्रेज कैप्टन ली ग्रैंड की अंग्रेजी सेना को हराकर जगदीशपुर में पुनः अपना झंडा फहराया था, जीत के बाद लोगो...