गुमला, फरवरी 28 -- कामडारा, प्रतिनिधि। सरकार व प्रशासनिक उपेक्षा के कारण लंबे समय से उपेक्षित रहे शौर्य चक्र विजेता शहीद नायक जिदन बागे की पुण्यतिथि शुक्रवार को पहली बार कामडारा प्रखंड के कुरकुरा चौक पर मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर मुखिया रोसालिया सोरेंग एवं कुलबुरु मुखिया सुनीला सुरीन के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।जानकारी के अनुसार, रामपुर पंचायत के टाटी गिरजाटोली गांव निवासी नायक जिदन बागे वर्ष 1977 में बिहार रेजिमेंट में पदस्थापित थे। 27 फरवरी 1991 को पंजाब में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी शौर्यगाथा झारखंड के जेसीआरटी द्वारा प्रकाशित कक्षा आठ की पाठ्यपुस्तक में भी दर्ज है।इसके बावजूद उनके गांव में न तो स्मारक है और न ही अब तक उ...