पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- थल। पांखू टाना निवासी शौर्य चक्र विजेता भूपाल सिंह कार्की का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को क्रांति और रामगंगा के त्रिवेणी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे, एसआई भुवन चंद्र पांडे, थल तहसील के प्रशासनिक अधिकारी शंकर राम, पांखू पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष उमेद सिंह कार्की, हरीश सिंह, राजस्व उप निरीक्षक विपिन चंद्र कापड़ी, दीपक पंचोली, पंकज सिंह महरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदू कार्की तथा बीजेन्द्र सिंह ने उनकी चिता पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुत्र प्रमोद सिंह कार्की और विनोद सिंह कार्की ने मुखाग्नि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.