शौर्य चक्र विजेता टेक बहादुर गुरुंग की स्मृति में बनेगा स्मारक
विकासनगर, अगस्त 9 -- शौर्य चक्र विजेता स्व. कैप्टन टेक बहादुर गुरुंग की स्मृति में उनके नाम पर स्मारक बनाया जाएगा। विधायक मुन्ना चौहान ने बरोटीवाला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर यह घोषणा की। उन्होंने वीर सैनिक के परिजनों से मुलाकात कर सम्मानित किया और टेक बहादुर गुरुंग के अदम्य साहस, शौर्य, राष्ट्रसेवा को नमन किया। विधायक ने कहा कि शहीद और वीर सैनिक किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं। स्वर्गीय टेक बहादुर गुरुंग ने भारतीय सेना में करीब 29 वर्षों तक सेवाएं देकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग, वीरता और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कहा कि उनके नाम पर स्मारक विकसित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके शौर्य और राष्ट्रसेवा से परिचित कराना है, ताकि देश के लिए समर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.