नई दिल्ली, जून 9 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़ी शख्सियतें मौजूद रहीं। इस मौके पर भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज पराशर को शौर्य चक्र से नवाजा गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में चुंतावाड़ी गांव में नवंबर 2024 के ऑपरेशन में अदम्य साहस और नेतृत्व का परिचय दिया। इस संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने एक कुख्यात विदेशी आतंकवादी को मार गिराया और युद्ध सामग्री भी बरामद की। यह भी पढ़ें- तब साड़ियों व सरकार की तारीफ करते थे, मुंह क्यों नहीं खोला; बागियों पर भड़की TMC ऑपरेशन चुंतावाड़ी 5 और 6 नवंबर 2024 को अंजाम दिया गया। जब आतंकवादी घर में छिपे हुए थे और सुरक्षा बलों पर ग...