पाकुड़, अप्रैल 25 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। गुरूवार देर शाम शौर्य के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बिहार के जगदीशपुर के एक महान राजपूत जमींदार और 1857 की प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह थे। 80 वर्ष की आयु में उन्होंने अंग्रेजी सेना के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व किया, गोरिल्ला युद्ध (छापामार युद्ध) नीति अपनाई, गंगा पार करते हुए अंग्रेजों की गोली बांह में लग गई बस क्या था वे तुरंत तलवार से अपनी बांह काटकर कर गंगा में विसर्जित कर दिए। वीर कुंवर सिंह का जीवन बहुत भव्यता व संघर्ष भरा रहा ,वे स्वाभिमानी व व्यक्तित्व के स्वामी थे। यह भी पढ़ें- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह के वित्योत्सव पर संगोष्ठी आयोजित उनका जन्म 13 नवंब...