हरदोई, मई 29 -- हरदोई। महारानी अहिल्याबाई होल्कर जन्मतिथि शताब्दी पर रसखान प्रेक्षागृह में जिला पंचायत सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी की मिसाल था। भाजपा ऐसे दिव्य विभूतियों के आदर्शों और आचरणों को आत्मसात कर निरंतर जनकल्याण के मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई जिस परिवेश से आई थी, उस कालखंड में अपना कद इतना बड़ा बना लेना कोई सामान्य बात नहीं थी। उनकी अद्वितीय शासन कला सामाजिक न्याय, सास्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। समाज के सभी वर्गों का सम्मान, सुरक्षा, प्रगति के अवसर देने वाली समरसता की दृष्टि उनके प्रशासन का आधार थी। इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.