नवादा, जनवरी 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ शौर्य व पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने की। कलेक्ट्रेट के बगल स्थित डॉ. भीम राव अबेंडकर पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर एसडीएम अमित अनुराग ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि नेताजी शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक हैं। अध्यक्ष मनीष सिन्हा ने उन्हें अपना आदर्श बताते हुए कहा कि नेताजी के बिना देश की आजादी इतनी सहज नहीं होती। ब्रिगेड के कोषाध्यक्ष दिलीप यादव ने उन्हें विश्व रत्न की संज्ञा दी। मौके पर मौजूद विहिप के सुबोध लाल ने नेताजी की प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.