शौर्या को मिली सफलता
अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- अम्बेडकरनगर। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश परीक्षा में अतरौरा निवासी शौर्या त्रिपाठी ने शानदार सफलता अर्जित की है। शौर्या ने बालिका वर्ग में पहला स्थान तो, ओवरऑल दूसरे स्थान पर चयनित हुई हैं। दूसरे स्थान पर शौर्या समेत तीन प्रतिभागी संयुक्त रूप से हैं। पुत्री की सफलता पर दिलीप त्रिपाठी एवं मां नीलम त्रिपाठी ने कहा कि यह बेहद सराहनीय है। आगे भी शौर्या का प्रदर्शन बेहतर रहे, इसके लिए सभी तरह के मार्गदर्शन किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.