शौर्य, साहस, आस्था और एकता का अद्भुत संगम
बलिया, जून 30 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नागपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा मठ पर सोमवार को ऐतिहासिक रोट पूजन (लाठी पूजा) पूरी भव्यता के साथ आयोजित हुआ। श्रीनाथ बाबा के जयघोष के बीच लाठियों की तड़तड़ाहट के साथ शक्ति, साहस और एकजुटता का अद्भूत नजारा देखने को मिला। शौर्य, आस्था और एकता के प्रतीक इस पूजा में लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।कई दिनों से जारी मौसम की तल्खी भी सोमवार की सुबह काफी हद तक कम हो गई थी। सुबह में कुछ देर धूप के बाद आसमान में बदरी छा गई और रिमझिम बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। इस पूजा में परम्परागत तरीके से क्षेत्र के चौदह कोस लखनेश्वर के गांवों के सेंगर वंशीय राजपूतों के साथ ही बड़ी संख्या में भक्त हाथों में लाठियां लेकर श्रीनाथ बाबा का जयकारा लगाते हुए श्रीनाथ मठ पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जागर में अवतरित हुए दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.