शौर्य, वीरता सौम्य के प्रतीक रहे हैं परशुराम: मनोज पाण्डेय
रायबरेली, अप्रैल 19 -- रायबरेली,संवाददाता। रविवार को परशुराम जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ओसाह गांव में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पहुंचे ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम अधर्म के विरूद्ध धर्म के साथ एवं न्याय के पक्ष में सदैव खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव कमजोर एवं सताए हुए लोगों की लड़ाई लड़ी है। मनोज पाण्डेय ने कहा कि उनके जन्म दिवस पर आज हम सबको संकल्पित होने की आवश्यकता है कि समाज में कमजोर को आगे लाने एवं अन्याय के विरूद्ध हम सब एकजुट होकर उसका विरोध करेंगे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती मनी, आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प मुगलों से लेकर अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.