रांची, मार्च 14 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। प्रखंड के शौण्डिक समाज ने शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय चकमें में बैठक की। सदन कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाजिक उत्थान और एकजुटता पर चर्चा हुई। समाज के सदस्यों ने सामूहिक विकास के लिए ठोस कदम उठाने का फैसला लिया। बैठक का मुख्य आकर्षण नई कमेटी का गठन रहा। इसमें अध्यक्ष केशव कुमार, उपाध्यक्ष अन्नू और सुनील साहू, सचिव अशोक प्रसाद, सहायक सचिव विरेंद्र प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, संगठन मंत्री राजेश प्रसाद और महिला प्रखंड संयोजक अनिता देवी सहित अन्य सदस्य चुने गए। सदस्यों ने कहा कि यह कमेटी समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.