श्रावस्ती, मार्च 14 -- रतनापुर। गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार शाम को शौच के लिए घर से बाहर गई थी। शौच के बाद वह वापस घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा तथा उसे खेतों की ओर घसीटने का प्रयास करने लगा। बचाव में युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती ने घर पहुंचकर पिता को जानकारी दी। पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक राज उर्फ अभय पुत्र मैदानी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.