रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली, संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा घटना पूरे मोहनसिंह मजरे लोदीपुर उतरांवा गांव की है, जहां सोमवार देर शाम एक आवारा सांड ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान राधा, पत्नी बदलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधा शौच के लिए गई थीं और लौटते समय अचानक रास्ते में एक आवारा सांड ने उन्हें देख लिया। सांड ने बिना किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला ने शोर मचाते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन सांड ने उन्हें दौड़ाकर कई बार पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह सांड को भगाया। इसके बाद पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.