संवाददाता, जून 1 -- UP News: यूपी के अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शौच जाने को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की डंडे और चारपाई की पटिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ककरही बाजार के रहने वा घनश्याम यादव और उसके भाई राधेश्याम यादव के बीच सोमवार सुबह शौचालय जाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि घनश्याम यादव ने डंडे और चारपाई की पटिया से राधेश्याम यादव पर हमला कर दिया। हमले में राधेश्याम की मौत हो गई। विवाद के दौरान घनश्याम के पिता मोदीराम और उसकी मां भ...