श्रावस्ती, अप्रैल 9 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। घर से तालाब किनारे शौच के लिए गए एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में गिर गए और डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सम्हारपुरवा गांव निवासी किन्नू (70) पुत्र हरभजन गुरुवार सुबह अपने घर से पैदल ही निकले थे और मोहरनिया अपने बेटी के घर जा रहे थे। रास्ते में बंठिहवा पुलिस चौकी के पास स्थित तालाब किनारे शौच करने के लिए रुक गए। शौच के दौरान पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर कर डूब गए। इससे उनकी डूबकर मौत हो गई। आस पास के लोगों ने देखा तो पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि किन्नू के बेटे नहीं है औ उनकी बेटी ही है...