शौच गई विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ बदमाश को दबोच ली.
बिहारशरीफ, मई 3 -- एकंगरसराय थाना के एक गांव में सुबह शौच गई विवाहिता से बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुन ग्रामीणों ने खदेड़कर बदमाश को पकड़कर, उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपित तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के निर्मल बिगहा गांव निवासी बालेश्वर रविदास का 22 वर्षीय पुत्र अंचल रसविदास है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 5:30 में महिला, छोटी बहन संग गांव के पूरब झाड़ी में शौच के लिए गई थीं। उसी दौरान घात लगाए बदमाश महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। छोटी बहन की शोर सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बदमाश को धर दबोचा। आरोपित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एकंगरसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराकर उनका मेडिकल जांच कराया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.