देवरिया, जनवरी 1 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के नूरीगंज स्थित छठघाट के समीप बुधवार को छोटी गण्डक नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वह गण्डक के किनारे बुधवार की सुबह शौच के लिए गया था, जहां वे नदी में डूब गया। भटनी थाना क्षेत्र के नूरीगंज निवासी रमेश कनौजिया (65) पुत्र स्व. मोहन कनौजिया बुधवार को गण्डक नदी के किनारे शौच के लिए गए थे, कि उसी दौरान वे फिसलक कर नदी में चले गए और डूब गए। इसकी जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हे बाहर निकालकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन- फानन में उन्हे इलाज के लिए भटनी सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां चिकिसक ने मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.