पीलीभीत, मई 18 -- थाना अमरिया क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी 80 वर्षीय हाजी हबीब अहमद का शव रविवार सुबह धुंधरी पुल के पास नहर में पड़ा मिला। शव पड़ा देखकर आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक रविवार सुबह नमाज अदा करने के बाद शौच के लिए नहर की ओर गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और स्थानीय लोग भी उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- नहर में उतराया मिला वृद्ध का शव वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से बताया कि वह किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं और पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने...