शौच को गई महिला लापता, मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- थाना क्षेत्र के चपहुआं गांव से मंगलवार रात शौच के लिए घर से निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी रात में घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के अनुसार महिला सोने की अंगूठी, झुमका और मंगलसूत्र पहने थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.