चक्रधरपुर, सितम्बर 9 -- चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद गांव टोला कारोडीह के बिपोन पाड़िया की धर्मपत्नी रांदाई तियू को सांप काट लिया। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में चल रही हैं। पीड़िता रांदोई तियू ने बताई की बुधवार की अहले सुबह करीबन चार बजे खेत तरफ शौच को गई थी, इसी दौरान उसके बायां पैर में सांप काट लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी परिजनों की दी। परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। उन्होंने बताया कि घर में सरकारी शौचालय बना था, जो टूट गया है। अब वह उपयोगी नहीं है, जिस कारण शौच को खेत में जाते हैं। फिलहाल महिला इलाज के बाद सुरक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...