कानपुर, मई 8 -- शिवली, संवाददाता। घर से शौच के लिए खेतों पर गई एक किशोरी को युवक ने बुरी नियत से खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। युवक पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की है। कोतवाली शिवली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे उसकी 12 वर्षीय पुत्री गांव में स्कूल के समीप खेतों पर शौच के लिए गई थी, जहां पर पहले से मौजूद गांव के ही ब्रजेश पुत्र रामबाबू ने उसे पकड़ कर अश्लील हरकतें की। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की है। कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.