चंदौली, मार्च 5 -- धानापुर (चंदौली)। धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ पड़ोसी गांव के मनबढ़ों ने छेड़खानी की। वह शौच के लिए सिवान में गई थी। घटना की सूचना होने के बाद दो गांव के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में कुल नौ लोग घायल हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी है। बुधवार की रात लगभग नौ बजे एक गांव की महिला शौच के लिए सिवान में गई थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी गांव के मनबढ़ युवकों ने महिला से छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर पास के तालाब के किनारे बैठे गांव के कुछ युवक दौड़कर आ गए और बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान मनबढ़ों के कुछ अन्य सहयोगी भी पहुंच आये और दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से जमकर चले लाठी-डंडे में प्रथम पक्ष के छह और द्वितीय पक्ष के तीन लोग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.