शौच के लिए निकले अधेड़ की सर्पदंश से मौत
सोनभद्र, अगस्त 20 -- सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव में बुधवार की रात सर्पदंश से एक अधेड़ की मौत हो गई। वह रात में शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी 53 वर्षीय बाबूलाल पुत्र झोलन बुधवार की रात लगभग 12 बजे घर से से कुछ दूर खेत में शौच करने के लिए निकाल। वह खेत की तरफ जा रहा था, इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया। इससे वह वहीं पर अचेत हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। परिजन खोजते हुए जब खेत की तरफ पहुंचे तो उसे अचेत देख अवाक रह गए। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत लाया घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.