वाराणसी, मार्च 30 -- सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 06 बजे कपसेठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गनेश राजभर पुत्र निवासी ग्राम रघुनाथपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गनेश राजभर शौच के लिए घर से रेलवे ट्रैक की तरफ गए हुए थे जहां ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी कपसेठी रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा स्थानीय पुलिस सहित जीआरपी और संबंधित रेलवे पुलिस पुलिस को दी गई, जिसके बाद जीआर पी भदोही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.