शौच के लिए निकली महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
देवरिया, जून 11 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के जोगिया गांव में गुरुवार की सुबह खेत की तरफ गई महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर तहसीलदार रुद्रपुर मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेने के बाद सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार के जोगिया गांव निवासी अनारी देवी (60) पत्नी स्व.सूर्यपाल गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत के तरफ गईं थी। बारिश के बीच बाइक बिजली भी चमक रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। देर तक घर नही लौटने पर परिवार के लोग खोजते पहुंचे तो खेत में झुलसी पड़ी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर तहसीलदार रुद्रपुर मौके पर पहुंचे और अहेतुक सहायता का आश्वासन दिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.