जमुई, दिसम्बर 22 -- बरहट। निज संवाददाता तीन दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड से गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। शनिवार को इसी बढ़े ठंड की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के भलुका संथाली टोला गांव निवासी नुनिया देवी (56), पति चारु मूर्मू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह से ही घना कुहासा और कड़ाके की ठंड थी। इसी दौरान नुनिया देवी शौच के लिए घर से बाहर गई थी जहां अत्यधिक ठंड लगने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि ठंड लगने के बाद उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई। शनिवार रात उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी बरहट पंचायत की मुखिया जितनी देवी को दिया। नुनिया देवी के पति चारु मूर्मू मजदूरी कर परिवार का भरण-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.