सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव निवासी एक दिव्यांग महिला का शव बुधवार की सुबह गांव के पश्चिम एक तालाब में मिला। मृतक महिला मंगलवार की शाम शौंच के लिए निकली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ मल्हू की शादी करीब 12 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी निरंजन की पुत्री दुर्गावती(32) से हुई थी, जो हाथ व पैर से दिव्यांग थी। साथ ही झटका की बीमारी से पीड़ित थी। मंगलवार की शाम करीब सात बजे दुर्गावती (32) पत्नी राजेन्द्र शौच के लिए निकली थी। देर रात तक जब दुर्गावती घर नहीं लौटी तो सास व परिजन उसकी तलाश करने लगे, मगर कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.