शौच के लिए निकली किशोरी से छेड़खानी में केस दर्ज
गोरखपुर, मार्च 20 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी वृहस्पतिवार की सुबह शौच करने घर से खेत के तरफ गयी थी। उसी दौरान गांव एक युवक किशोरी को रास्ते में रोककर अश्लील हरकत करते हुए जबरन मोबाइल देने का प्रयास करने लगा। किशोरी भागकर घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। पिता ने डायल 112 नंबर पर सूचना देकर गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी है। थाना प्रभारी गुलरिहा इत्यानंद पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.